पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर नटवरलाल ने देश के कोने- कोने में लोगों को चूना लगाया है। अब उसे ढूंढने में पुलिस से अधिक विभिन्न राज्यों के पीड़ित एक्टिव हुए हैं। इसके लिए वे अब एक- दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठगी विद्या में महारत हासिल करने वाला यह नटवरलाल अपने शिकार के सामने उसी वेश में पहुंचता है, जिससे उसकी नजदीकी सामने वाले से आसानी से हो जाए। पूर्णिया में ठगी के शिकार पीड़ितों ने पुलिस को कई फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं। कथित तौर पर ये नंबर विभिन्न राज्यों में रहने वाले ऐसे लोगों के हैं, जो इससे पहले नटवरलाल के फरेब के शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ठगी की राह पर अरसे से यह नटवरलाल इन प्रैक्टिस है। इस दौरान कहीं रईस तो कहीं बड़ा करोबारी एवं कहीं ...