बदायूं, मार्च 17 -- बदायूं। पुलिस सुरक्षा में सोमवार को हर्षित के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिल्सी सीओ को बंद लिफाफे में एसएसपी के नाम पत्र सौंपा था। पिता सुनील मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को कुछ बिंदुओं का उल्लेख किया था। मंगलवार को हर्षित के पिता-मां भाई और मामा बदायूं के एसएसपी से मिलने आफिस पहुंचे। एसएसपी से मिलकर हर्षित की मां फफक पड़ीं और बोली मेरे बेटे को हर हाल में इंसाफ चाहिए। मामा विकास बोले मुख्यमंत्री योगी पर उन्हें भरोसा है कि उनके आदेश पर पुलिस ठोस कार्रवाई करे नहीं तो वे आत्मदाह करेंगे। हर्षित के परिजनों को पीलीभीत से लेकर बदायूं तक बॉर्डर टू बॉर्डर पुलिस सुरक्षा दी गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...