बागपत, मई 4 -- दाहा। भड़ल पुलिस चौकी पर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए उठाए गए युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतक की दादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा। जहां कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। निरपुड़ा गांव निवासी रोहित राणा पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र मेरठ में प्राईवेट नौकरी करता था। गत दिवस दोघट थाना क्षेत्र की भड़ल पुलिस चौकी की टीम ने रोहित राणा को पड़ोसी बिजेंद्र उर्फ बिल्लू के घर से उठाया था। रोहित के साथ ही पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाई रोहित और सोहित व अभिनव को भी उठाया था। पुलिस इन चारों से नलकूपों पर हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने रोहित, सोहित और अभिनव को उनके परिजनों क...