बक्सर, फरवरी 26 -- नावानगर। पुलिस सप्ताह के अवसर पर स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान 11 फलदार व छायादार पौधा लगाया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में एसआई मुन्ना कुमार, एएसआई संजय कुमार, एएसआई दिलीप कुमार, एएसआई अनिल राज सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.