जहानाबाद, फरवरी 24 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावे जिले के विभिन्न थानों में पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। परिसरों की साफ सफाई की। बताया गया है कि एसपी अपराजित लोहान के द्वारा राजकीय प्राथमिक विधालय चुनुकपुर(घोषी) में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और पुलिस व समाज के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत करना था। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से व्यक्त किया और सामाजिक विषयों पर सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। साथ हीं विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा थाना परिसरों में श्रमदान कर साफ - सफाई कर स्वच्छता के संदेश दिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.