किशनगंज, मार्च 3 -- किशनगंज। संवाददाता पुलिस सप्ताह के अवसर पर रविवार की शाम को सम्राट भवन में एक शाम पुलिस के नाम सह पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम विशाल राज ने कहा कि पुलिस- पब्लिक के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन काफी महत्वपूर्ण होता है। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। एसपी श्री कुमार ने कहा कि आप सबों को एक शासक और शोषक नहीं बल्कि एक सेवक पुलिस की भूमिका नज़र आए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कार्य ऐसा होना चाहिए की आम लोगों को कभी पुलिस से मिलने में असहजता महसूस न हो। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह का मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.