किशनगंज, फरवरी 23 -- किशनगंज। बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में किशनगंज पुलिस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में रविवार को एसपी संतोष कुमार ने एसपी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।इसके बाद सभी थाना में झंडोत्तोलन किया गया।पुलिस सप्ताह 27 फरवरी तक चलेगा।जिसमें अलग अलग तिथियों में पेंटिंग प्रतियोगिता,क्रिकेट मैच, एक शाम पुलिस के नाम , पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को मजबूत करना है।एसपी श्री कुमार ने कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्...