बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- पुलिस सप्ताह: 35 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान फोटो 26 शेखपुरा 02 - पुलिस लाइन में रक्तदान करते सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस सप्ताह के तहत बाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। एसीएमओ डा अशोक कुमार सिंह के चुटीले अदाज के कारण हंसी और ठहाकों के बीच 35 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने निर्भीक होकर रक्तदान किया है। कैप की शुरुआत सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने रक्तदान कर किया। साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। पुलिस लाइन के डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस की नौकरी में सामाजिक दायित्व भी रहता है और इसी सामाजिक दायित्व के तहत रक्त दान किया गया है। रक्तदान को दानों में सबसे अधिक महत्व दिया गया है और हमल...