लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- थाना गौरीफंटा क्षेत्र स्थित बनगवां बाजार में वन विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटवाने का काम किया गया। पुलिस के समझाये जाने पर दुकानदारों ने अपना सामान खुद ही पीछे हटा लिया। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम बनगवां को जाने वाले मुख्य मार्ग पर वन विभाग की जमीन एवं सड़क किनारे फुटपाथ लगे अस्थायी फड़, ठेला आदि अतिक्रमण को लोगों को समझा बुझाकर हटावाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान वन विभाग की गौरीफन्टा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी विकास वर्मा अपनी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.