भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ज्ञानपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतेंने के साथ ही निर्धारित समय सीमा के अंदर मामलों के निस्तारिण का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 मामले आए जिसमें 14 का त्वरित निस्तारण हुआ। ज्ञानपुर तहसील सभागार में डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। ज्ञानपुर तहसील में गोपीगंज थाना क्षेत्र के सरई मिश्रानी गांव निवासी पीड़िता जगराजी देवी ने पत्रक देते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा पैसे का दुरुपयोग करके उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट इतना ही नहीं आए दि...