मोतिहारी, फरवरी 23 -- कुंडवा चैनपुर। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द एसएसबी ग्राउंड में रविवार शाम क्रिकेट मैच का आयोजन पुलिस एवं पब्लिक की टीम के बीच किया गया। मैच में पब्लिक की टीम के कप्तान त्रृषिकेश सिंह ने टांस जीतकर बालिंग का चयन किया। पहले बैटिंग करते हुए पुलिस की टीम निर्धारित बारह ओवर मे 83 रन बना सकी।जवाब मे खेलते हुए पब्लिक टीम ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पुलिस टीम की कप्तानी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। विजयी टीम को ट्रांफी प्रदान किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस पब्लिक में समन्वय स्थापित करने के लिए ऐसा आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.