बुलंदशहर, जून 1 -- जागरूक नागरिक की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो बाल विवाहों को रुकवाया। चाइल्ड हेल्पलाइन इंचार्ज अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव मिठ्ठेपुर में दो नाबालिग किशोरियों उम्र 17 वर्ष की शादी की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेकर तुरंत पुलिस से संपर्क किया गया। मिट्ठेपुर चौकी प्रभारी कुंवर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शाम को होने वाली शादी को दोपहर में ही रुकवा दिया और नाबालिग किशोरियों को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। इसके बाद किशोरियों को चाइल्ड हेल्पलाइन ले जाया गया। परिजनों ने शपथ पत्र दिया है की बालिग होने तक किशोरियों की शादी नहीं करेंगे। शपथ पत्र मिलने के बाद किशोरियों को परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन से ब...