सोनभद्र, नवम्बर 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। संविधान दिवस पर पुलिस विभाग ने गरिमामयी एवं अनुशासित ढंग से रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों ने संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों के पालन तथा देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो नदीम सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं जनपद के सभी थानों एवं चौकियों पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.