अमरोहा, जनवरी 27 -- जिले के पुलिस विभाग में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। थानों से लेकर कार्यालयों तक ध्वजारोहण किया गया। पुलिसकर्मियों ने संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ ली। सुबह 10 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन में हुई। यहां भव्य भव्य परेड का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण कर सलामी पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एक वर्ष के भीतर उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड कमांडर प्रथम सीओ अवधभान भदौरिया, द्वितीय आरआई लाइन धनश्याम तथा तृतीय उपनिरीक्षक विनोद कुमार वाजपेयी रहे। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.