बोकारो, मई 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी से संबंधित मामले में अब तक की गई जांच एवं प्राप्त तथ्यों की विस्तृत समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की। मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस विभाग के लेखा शाखा की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। अधिकारियों को सुझाव दिया कि पुलिस विभाग के लेखा शाखा को 1 अप्रैल 2026 से एक आदर्श भुगतान कार्यालय के रूप में विकसित करें। कहा कि, इस प्रकरण में डीडीसी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जो मामले की गहन जांच कर यह निर्धारित करेगा कि किन-किन स्तरों पर किसकी क्या जिम्मेदारी बनती है। यह भी पढ़ें- गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.