जहानाबाद, अप्रैल 15 -- काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के धनगामा बरबटा मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हाजीपुर गांव के पास उस समय हुई, जब जहानाबाद शहर के गांधी मैदान मोहल्ला निवासी नवीन कुमार और अंकित कुमार टीवीएस लूना से काको की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही पुलिस की एक वाहन से अचानक टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन का स्टेयरिंग अचानक असंतुलित हो जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पर निकली काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल...