जहानाबाद, जनवरी 30 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव पहुंचकर डायल 112 के चालक मृतक अशोक सम्राट के परिजनों को सहायता राशि दी गई। संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार एवं उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि यह घटना काफी पीड़ा दायक है। सभी के आपसी सहयोग से सहायता राशि एकत्रित की गई तथा मृतक के पुत्र अमन कुमार को 235000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस घटना पर संघ ने दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने की घोषणा की। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व बंसी थाना में कार्यरत डायल 112 के चालक पूर्व सैनिक अशोक सम्राट की हृदय गति रुकने से असामायिक मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...