शामली, जनवरी 31 -- झिंझाना। खोकसा गांव में ससुराल में आए युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया तो हंगामा हो गया। पुलिस के साथ ससुरालवालों की खींचतान भी हुई। उनका आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर उनसे नकदी छीन ली। वहीं स्थानीय पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है। उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गाजीवाला निवासी रामा उर्फ सन्नी शर्मा तीन दिन से अपनी ससुराल गांव खोकसा में आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर एक गाड़ी पहुंची, इनमें कुछ सादे कपड़े में तो कुछ पुलिस वर्दी में थे। पुलिस ने रामा को पकड़ लिया। इसका ससुराल वालों ने विरोध किया और खींचतान हुई। इसके बाद भी पुलिस रामा को ले गई। परिवार की महिला पूजा ने महिला पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर अभद्र व्यवहार करने और 37 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रामा के ससुर पूर्ण सिं...