कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। क्राइम मीटिंग के बाद लापरवाह थाना प्रभारियों की भूमिकाओं में बदलाव कर दिया गया है। अब तक फजलगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे संजय सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में थाना गोविंद नगर भेजा गया है। जबकि इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे अभय सिंह अब पुलिस कमिश्नर के नए पीआरओ होंगे। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी और थाना जाजमऊ के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। नर्वल थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना बर्रा बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात 50 दरोगा को एक साथ पुलिस लाइन से चारों जोनों में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...