पिथौरागढ़, सितम्बर 26 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने सैनिक सम्मेलन व मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं व सुझाव सुना। साथ ही लंबित विवेचनाओं, वारंटों, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध व नशा तस्करी की समीक्षा की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...