रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस बल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुशासन, एकरूपता और उत्साह के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान ड्रिल, शारीरिक व्यायाम और अन्य अनुशासनात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इससे बल की कार्यकुशलता और तत्परता को और बेहतर बनाया जा सके। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि नियमित परेड अभ्यास से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास, सहनशक्ति और कार्य क्षमता का विकास होता है। जो उनके दैनिक कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन में सहायक होता है। इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति न...