दुमका, जनवरी 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस 77वें वर्षगाठ पर दुमका पुलिस लाइन मैदान में आयोजित समारोह में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इससे पूर्व परेड का खुली जिप्सी से निरीक्षण किया गया। झंत्तोतोलन के पश्चात अपने संबोधन में दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यह दिवस हमारे संविधान के लागू होने की वर्षगांठ है, इस दिन से हमारा देश एक सम्प्रभु गणराज्य के रूप में अपने सिद्धातों के अनुरूप चलने का मार्ग अपनाकर आगे बढ़ा है। आज का त्योहार हमें संविधान की अमूल्य सिद्धांत-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व की याद दिलाता है, ये मूल्य केवल कागज पर नहीं बल्कि हमारे रोजमर्रा के व्यवहार, नीतियों और निर्णयों में प्रतिबिंबित होने चाहिए। हमें सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक शिक्षा, स्वास्थ्य...