भदोही, जनवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार की सुबह जवानों ने साप्ताहितक परेड की। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद जवानों में परेड़ को लेकर खास ही उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जवानों से परेड कराते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किए। इस दौरान एसपी ने बताया कि जवानों को शारीरिक रूप से फीट रखने के लिए लाइन मैदान में साप्ताहिक परेड कराया जाता है। पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारी, विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त कर्मी और रिक्रूट पुलिसकर्मी शामिल हुए। शारीरिक और मानसिक रूप से फीट रहने के लिए जवानों से दौड़ लगवाया गया। दौड़ परेड के साथ ही सलामी ली गई। अनुशासन, एकरूपता को कराए जा रहे टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी द...