साहिबगंज, मई 17 -- साहिबगंज। नशीले पदार्थों को जब्त करने के बाद पुलिस के लिए उसे सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होती है। आमतौर पर जब उस से संबंधित मामले न्यायालय में चल रहा है,जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए यहां पुलिस लाइन परिसर में 56 लाख की लागत से नारकोटिक स्टोर का निर्माण हुआ है। यह स्टोर पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। स्टोर में सब इंस्पेक्टर पद के नारकोटिक्स प्रशिक्षित पदाधिकारी के साथ सहयोगी के रूप में पांच पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया जाएगा। दरअसल, नशीले पदार्थ गांजा, भांग, चरस अफीम के अलावा हेरोइन, स्मैक, ब्राउन शुगर, कोकीन व अन्य प्रतिबंधित दवा कोरेक्स नशीली सिरप, मार्फिन, कोडीन , इंजेक्शन आधारित नशीले पदार्थ को पुलिस जब जब्त करती तो उसे निर्धारित समय तक सुरक्षित रखने की समस्य...