छपरा, जून 21 -- डीआईजी बोले- वर्दी की गरिमा व जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी फोटो 2 दीक्षांत समारोह के दौरान संबोधित करते डीआईजी साथ में सीनियर एसपी फोटो 4 ट्रेनिंग सेंटर में दीक्षांत समारोह में डीआईजी के साथ सभी पुलिस पदाधिकारी छपरा हमारे संवाददाता। रविवार की सुबह 7:30 बजे छपरा पुलिस लाइन स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में अनुशासन, गौरव और उत्साह से भरपूर दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले रोहतास जिला बल के 299 नवप्रशिक्षित सिपाहियों ने शानदार मार्चपास्ट के साथ बिहार पुलिस के अभिन्न अंग के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की।

समारोह का निरीक्षण समारोह के मुख्य अतिथि रेंज के डीआईजी निलेश कुमार तथा छपरा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य एवं एसपी विनीत कुमार ने खुली गाड़ी...