शामली, मई 4 -- शामली। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन शामली में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों तथा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा होम्योपैथिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया। इसके अलावा शिविर में लोगों को विभिन्न सामान्य एवं मौसमी बीमारियों से बचाव और उनके उपचार के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी। यह भी पढ़ें- होम्योपैथी शिविर में 34 पुलिस कर्मियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.