आगरा, अप्रैल 13 -- आगामी समय में संपन्न होने वाले त्योहार एवं शोभायात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में बलवा ड्रिल व दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। एससपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि त्योहार, शोभा यात्राओं एवं जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों का भी अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान बलवा ड्रिल, एन्टी राइट गन, टीयर गैस गन एवं अन्य दंगा नियन्त्रण उपकरणों का अभ्यास कराते हुये दंगा निरोधी उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर ब्रीफ किया गया। उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित रखरखाव व कुशल संचालन के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.