चाईबासा, जनवरी 26 -- चाईबासा, संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चाईबासा में आयोजित राजकीय समारोह में मंत्री दीपक बिरुवा सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड कमांडर की अगुवाई में मार्च पास्ट एवं विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किये जा रहे झांकी की प्रस्तुति होगी। मुख्य कार्यक्रम के बाद 10:20 बजे सिंहभूम प्रमंडल आयुक्त कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय-सदर चाईबासा, 10:50 बजे जिला समाहरणालय तथा 11:45 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को दोपहर 3 से बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय रिजर्व बल 1 दल, जिला सशस्त्र पुलिस 2 दल, सहायक पुलिस बल 2 दल (महिला-पुरुष), गृह रक्...