चम्पावत, दिसम्बर 12 -- चम्पावत। फिट उत्तराखंड अभियान के तहत पुलिस लाइन में साप्ताहिक पीटी परेड हुई। इसका उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने पुलिस कर्मियों को दैनिक व्यस्तताओं के बीच योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि फिटनेस ही पुलिस फोर्स की असली ताकत है। अभ्यास के दौरान योग व प्राणायाम की सही तकनीकें, उनके दैनिक जीवन में लाभ और तनाव मुक्त रहने के सरल उपाय बताए गए। सभी से नियमित रूप से योग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...