देहरादून, मई 3 -- देहरादून। पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और पीपीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेवारत व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. विपुल कंडवाल ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, फेफड़ा रोग और दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में परामर्श के साथ-साथ शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की मुफ्त जांच की गई और रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ। डॉ. अतुल कुमार जैन, डॉ. वर्धन गर्ग, डॉ. राजीव द्विवेदी और डॉ. प्रशिता चंद ने मरीजों का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 106 मरीजों की स्वास्थ्य जांच डॉ. कंडवाल ने...