बिजनौर, जून 21 -- रिजर्व पुलिस लाइन, बिजनौर में शनिवार की पूर्वाह्न महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता टॉक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। ​कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नई दिल्ली के बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक डा. शुभी यादव रहीं। उन्होंने महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे गायनेकोलॉजिकल कैंसर के खतरों, लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि शुरुआती स्टेज में पहचान होने पर इस बीमारी का सफल इलाज संभव है, इसलिए समय पर नियमित जांच और स्क्रीनिंग बेहद जरूरी है। ​गोष्ठी में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डा...