हरिद्वार, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रंगरूटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री परिवार शांतिकुंज के अनुभवी योग आचार्यों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने योग को स्वस्थ तन और संतुलित मन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में विशेष योग शिविर का आयोजन, पुलिस कर्मियों और रंगरूटों ने...