दुमका, जुलाई 27 -- आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सहित जिले के विभिन्न प्रमुख सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के चयन हेतु प्रतियोगिता सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस प्लस टू जिला स्कूल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के 14 विद्यालयों के 26 राष्ट्रगान दलों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र प्रसाद साह के मार्गदर्शन में हुई। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने स्वर, ताल, उच्चारण, अनुशासन और प्रस्तुति के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में जीवन ज्योति चक्रवर्ती, कुमार रणधीर, दीपक कुमार दास, मर्शिला सोरेन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समीर कुमार घोष और संजीव कुमार शामिल...