सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को पुलिस लाइन सहारनपुर में आयुष विभाग द्वारा विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार गर्दन, कंधे, घुटने, कमर एवं वक्ष से संबंधित विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा मण्डूकासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, भ्रामरी प्राणायाम, नाड़ी शोधन तथा ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह में 499 ग्राम पंचायतों तक पहुंचा स्वास्थ्य का संदेश...