गोंडा, जून 20 -- गोण्डा, संवाददाता। गोंडा जिला प्रशासन के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। साथ ही नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों ने स्वास्थ्यवर्धक जीवन के प्रति जागरूकता प्राप्त की。 यह भी पढ़ें- रन फॉर योग कार्यक्रम में दिखा उत्साह, स्वस्थ जीव...