आगरा, मार्च 5 -- मथुरा-बरेली हाईवे पर स्थित पुलिसलाइन में होली महोत्सव पर पुलिस अधिकारियों ने रंग व गुलाल की होली खेली। होली महोत्सव में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होल मनाई। गुरुवार की दोपहर एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन में होली महोत्सव का शुभारंभ किया। होली महोत्सव में पुलिसकर्मियों का उत्साह चरम पर था। पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी होली महोत्सव में मौजूद रहे। जिले की सभी कोतवालियों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिसकर्मी कोतवाली परिसर में डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। इस मौके पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...