पुलिस लाइन में बनने वाले भवन का एसपी ने किया भूमि पूजन
कुशीनगर, अप्रैल 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के बेहतर आवास एवं आधुनिक सुविधाओं के मद्देनजर प्रस्तावित टू-जी प्लस 8 मंजिला भवनों का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मंगलवार को एसपी केशव कुमार ने पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस प्रकार नए भवनों के निर्माण से पुलिस लाइन में रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वह अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चार केंद्रों पर शामिल होंगे तीन दिन में दस हजार अभ्यर्थी यह भी पढ़ें- महिला बैरक का भूमि पूजन, नौ महीने में होगा तैयार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.