बदायूं, अक्टूबर 3 -- पुलिस लाइन में लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर वेतन लेने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद अब व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। एसएसपी ने गणना शाखा समेत विभिन्न कार्यालयों में तैनात 19 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। कई कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। मुंशी सुभाष चंद्र शर्मा को गणना मेजर की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित कुमार को केंद्रीय पुलिस कैंटीन से गणना कार्यालय भेजा गया है। गणना कार्यालय में तैनात रविंद्र कुमार को गैस स्टोर और विजयपाल सिंह को वीआईपी सेल भेजा गया है। गौरव कुमार को वीआईपी सेल से गणना कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। नवनीत कुमार को वीसी सेल से थाना सिविल लाइन भेजा गया है। जितेंद्र सिंह को कैश कार्यालय से जीडी कार्यालय, सौरभ बालियान को जीडी कार्यालय से कें...