इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। पुलिस लाइन परिसर में शनिवार सुबह एक सिपाही का शव बास्केटबॉल ग्राउंड के पास फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान सिपाही अजीत यादव पुत्र हाकिम सिंह निवासी महकपुर थाना अमराहट कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। परिजन इटावा के लिए रवाना हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल ...