कौशाम्बी, जनवरी 28 -- रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत प्रशिक्षुओं को सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल व क्षेत्राधिकारी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल, आरटीसी प्रभारी शिवचरण राम ने प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी व एआरटीओ ने प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने पर मदद करने वाले को सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करने व उन्हें विशेष अवसर पर सम्मानित किए जाने की व्यवस्था आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों को पालन करने व दूसरों को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे क्षेत्रा...