मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के कल्याणार्थ संचालित वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन में पुस्तक मेला एवं कौशल विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शुक्रवार को शिव मन्दिर प्रांगण स्थित बहुउद्देशीय हाल में बुक फेयर एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी अध्यक्ष डॉ. नीलम राय, तथा वामा सारथी नोडल अधिकारी एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों, पुलिसकर्मियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बुक फेयर के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों के बारे में जानकारी दी गई। छोटे एवं बड़े सभी बच्चों ने नई-नई किताबों को देखा, पढ़ा तथा उनके विषय मे...