बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। आगामी होली, रमजान माह, जुमे की नमाज, नवरोज और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पीस कमेटी बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में जिले के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरु शामिल रहे। एसएसपी ने कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ त्योहार मनाएं। विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा और मेलों की जानकारी दी और पिछले वर्षों के अनुभव साझा किए। सभी ने शांति और सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिया। बैठक में अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे और किसी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे। सोशल मीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.