देहरादून, फरवरी 28 -- देहरादून। पुलिस लाइन में शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी ने सभी को शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे। भविष्य में भी विभाग उनकी हरसंभव मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा। विदाई लेने वालों में उपनिरीक्षक राजकुमार शर्मा व वीर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल आशा रावत भंडारी, हेड कांस्टेबल (एमटी) प्रेम लाल खंडूरी और लीडिंग फायरमैन योगेंद्र कुमार शामिल रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिनसे एसएसपी ने अन्य कर्मियों को सीख लेने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.