जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के मद्देनजर परेड में शामिल टुकड़ियों का रिहर्सल बुधवार को भी हुआ। परेड रिहर्सल में पुलिस बल, जिला गृह रक्षक की प्लाटून तथा एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स और स्काउट एंड गाइड के प्लाटून शामिल हुए। परेड का रिहर्सल बुधवार को पुलिस लाइन, गोलमुरी में तथा गुरुवार को गोपाल मैदान और इसके बाद 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...