महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार सुबह आठ बजे से नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण पूरा कर चुके 2025-26 बैच के रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह होगा। पासिंग आउट परेड में रिक्रूट आरक्षी मार्च पास्ट और ड्रिल प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट 23 आरक्षी सम्मानित होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी प्रशिक्षण लखनऊ देव रंजन वर्मा होंगे। आरक्षी नागरिक पुलिस के 396 रिक्रूट आरक्षियों ने 21 जुलाई 2025 से प्रशिक्षण शुरू किया था। परेड के दौरान रिक्रूट आरक्षी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- पासिंग आउट के रिहर्सल परेड में रिक्रूट महिला आरक्षियों ने किया बेजोड़ प्रदर्शन वे देश की ...