पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर दे दी जान
लखनऊ, सितम्बर 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी ने किराये के मकान में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना पुलिस अधीक्षक के आवास के पीछे स्थित किराये के मकान की बताई जा रही है। मृतक आरक्षी की पहचान संदीप कुमार (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मऊ जनपद का रहने वाला था। वह वर्तमान में अम्बेडकरनगर पुलिस लाइन में मैस मुंशी के पद पर तैनात था।बताया जा रहा है कि संदीप कुमार करीब दो दिन पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ सिटी नितीश तिवारी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पारिवारिक कलह समेत अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.