हरदोई, मई 22 -- हरदोई। पुलिस लाइन में तैनात एक फॉलोअर की संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के असला गांव निवासी अश्वनी कुमार सिंह हरदोई पुलिस लाइन में फॉलोअर थे। पत्नी के साथ पुलिस लाइन के सामने किराए के मकान में रहते थे। बताया गया कि गुरुवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू किया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार आधी रात के बाद उनकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए पर बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता च...