कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कन्नौज । पुलिस विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी के मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने गृहस्थी का सामान पार कर दिया। पीड़ित कर्मी में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकाश्त निवासी रंजीत पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात है। रंजीत बुधवार की देररात अपने मकान में ताला लगा कर पुलिस लाइन स्थित क्वाटर में रुक गया था। इसी रात चोरों ने उसके मकान को निशाना बना दिया। मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर मकान में दाखिल हुये चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और संदूक तो़ड़ कर नगदी जेवरात समेत गृहस्थी का कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर माल लेकर चंपत हो गये। सुबह मकान का ताला दूटा देख पड़ोसियों ने रंजीत को सूचना दी। जिसके बाद वह तत्काल मौके पर...