झांसी, जुलाई 2 -- झांसी। गुरुवार को पुलिस लाइन में 69वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान (फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एंटी सबोटॉज चेक एवं वीडियोग्राफी) की 03 दिनी प्रतियोगिता-2026 शुरू हुई। इसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने फीता काटकर किया गया। इसमें अफसर-कर्मचारियों की तकनीकी दक्षमता व कौशक की परख होगी। उन्होंने प्रतिभागी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी पुलिसकर्मी फोटोग्राफी, कम्प्यूटर, एंटी सबोटॉज चेक एवं वीडियोग्राफी सहित विभिन्न विधाओं में अपनी तकनीकी दक्षता का प...