मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरनगर सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में उन्होंने परेड की सलामी दी। उसके बाद पुलिस लाइन की समस्त शाखाओ का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।मंगलवार को सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्हें पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सलामी दी गयी। उसके बाद परेड का टोलीवार निरीक्षण किया। परेड का संचालन एएसपी सिद्वार्थ के मिश्रा द्वारा किया। उसके बाद पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया। उसके बाद डीआईजी ने बैरक, परिवहन शाखा, शौचालय, बारबर शॉप, पुलिस कैफे, लाइबे्ररी का निरीक्षण किया। उसके बाद शस्त्रागार कैटीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी देहात अ...